हरदोई। लखनऊ-हरदोई राजमार्ग (एनएच-731) पर जनपद के बघौली नगर परिक्षेत्र में स्थित आधुनिक शिक्षण व्यवस्थाओं से युक्त शिक्षण संस्थान ‘अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल (AIS)’ की उपलब्धियों में अब एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब तैराकी के लिए एक बड़े स्विमिंग पूल का तोहफा मिलने जा रहा है।
अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० डॉली निगम ने बताया कि विद्यालय परिसर में लंबे समय से बहु-प्रतीक्षित स्विमिंग पूल अब पूरी तरह बनकर तैयार है जिसका भव्य उद्घाटन 30 अप्रैल को होना तय हुआ है। विद्यालय में स्थित इस स्विमिंग पूल को ‘अमरतरंगिनी’ कही जाने वाली माँ ‘गंगा’ के नाम पर ‘गंगा तरणताल’ नाम दिया गया है। वहीं विद्यालय के संस्थापक डॉ० अमित निगम ने स्विमिंग पूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल में स्थित यह स्विमिंग पूल हरदोई जनपद सहित आसपास जनपदों में स्थित अन्य स्विमिंग पूल्स में सबसे बड़ा होगा। इस स्विमिंग पूल में विद्यालय के छात्र-छात्राओं(अर्चिशिएंस) व उनके पैरेंट्स सहित आउटसाइडर फैमिली के लिए भी अलग-अलग कैटेगरीज में लागू प्रभारों के साथ स्विमिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। डॉ० अमित निगम ने कहा कि एआईएस विद्यालय प्रबंधन सदैव उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को इस नई उपलब्धि की बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्ट ➖ एस.बी.सिंह सेंगऱ