सिराथू, कौशांबी : जनपद कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र सिराथू तहसील प्रांगण से एक पी पी एन दैनिक अखबारकर्मी की बाइक नं० यूपी 73 जे. 1890 चोरी हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सैनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दिया।
कोखराज थाना क्षेत्र पलटीपुर निवासी राम विलास पटेल पुत्र राम भरोसे एक दैनिक अखबार का कर्मी हैं। पत्रकारिता के साथ एलआईसी का भी काम करते हैं। सोमवार को निजी कार्य से सिराथू तहसील गए थे । वहां पर अपनी बाइक प्रांगण में खड़ी करके कार्यालय के अंदर चले गए। लौटकर देखा तो बाइक गायब थी। इधर उधर तलाश करने के बाद युवक ने घटना की सूचना सैनी पुलिस को दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश जारी कर दिया। बाइक में कई विभागों के कागजात व एलआईसी के जरूरी कागजात भी थे। इससे खबरनवीस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
—– मंसुरिया दीन मौर्य