आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की पाठशाला

★ ‘विज्ञानी’ और ‘वैज्ञानिक’ में अन्तर

१- वह एक विज्ञानी है। √
२- वह एक वैज्ञानिक है। ×
३- वह वैज्ञानिक क्षेत्र का व्यक्ति है। √
४- देवनागरी लिपि एक वैज्ञानिक लिपि है। √
५- डॉ० होमीजहाँगीर भाभा एक विज्ञानी थे। √
६- डॉ० होमीजहाँगीर भाभा एक वैज्ञानिक थे। ×
७- उस मनोविज्ञानी के पास जाओ। √
८- वह भाषाविज्ञानी है। √
९- वह भाषावैज्ञानिक है। ×
९- साहित्यिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक, आर्थिक आदिक क्षेत्रों में अभी बहुत काम करने की आवश्यकता है। √
★ विज्ञानी– संज्ञा (भाषाविज्ञानी)
★ वैज्ञानिक– विशेषण (वैज्ञानिक व्यक्ति, वैज्ञानिक कार्य, वैज्ञानिक अनुसन्धानशाला आदिक)
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; १ सितम्बर, २०२० ईसवी।)