चौकी के चंद कदम पर दुकान का शटर काट कर चोरी पास में ही मंदिर में भी चोरी का प्रयास

बदायूँ: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर गेट पर बीती रात बेखौफ चोरों ने अजय कश्यप की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान से दस हज़ार की नगदी चोरी कर ली । जब उन्हें ज्यादा माल न मिला तब स्टेशन गेट पर दुकान के सामने मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन वहां के ताले न तोड़ सके । वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है किसी को देख लेने के बाद चोर वहां से भाग गए हों । चूँकि मंदिर में कोई भी कीमती सामान नहीं था और मंदिर का दानपात्र एक व्यापारी की दुकान पर रखा हुआ था जिसके कारण मंदिर में नुकसान होने से बच गया ।

आसपास के दुकानदारों का कहना है कि जहां एक और रेलवे की पुलिस स्टेशन पर रहती है वहीं सिविल लाइंस चौकी भी निकट है । उसके बावजूद दुकान से चोरी हो जाना पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा पर सवाल खड़ा करता है ।

जानकारी के मुताबिक अजय कश्यप की रेलवे स्टेशन पर चाय व कोल्डड्रिंक की छोटी सी दुकान है। हर दिन की तरह रात को दुकान बंद करके वह चले गए । सुबह स्थानीय दुकानदारों ने दुकान का सटर टूटा देखा तो हक्का-बक्का रह गए । लोगों से जानकारी कर दुकान स्वामी को फ़ोन पर सूचना दी। व्यापारी अजय कश्यप जब वहां पहुंचे तब वह यह देखकर उदास हो गए । उसके बाद वहां के स्थानीय दुकानदारों ने उनको ढांढस बंधाया । पीड़ित व्यापारी ने दुकान के अंदर जब जाकर देखा तो वह दंग रह गये । उन्होंने बताया कि दुकान से नगदी, बीड़ी, सिगरेट व गुटखा समेत काफी सामान गायब है । मंदिर और गल्ले का पैसा दुकान में रखा था जो चोरी हो गया। इस घटना के बाद पीड़ित दुकानदार अजय कश्यप ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी पर दी ।