चोरों के हौसले बुलंद, मठ व आश्रम भी नहीं छोड़ा

IndianVoice24 News से अनीश सिंह की रिपोर्ट

● एक ही रात में दो आश्रमों में हुई चोरी

टोडरपुर – जनपद हरदोई के विकासखंड टोडरपुर के पारा ग्रामसभा में 30/7/2020 को भगवानदास बाबा मढ़िया और अघोरी बाबा आश्रम पर चोरों ने एक ही रात काफी सामान चुरा लिया । चोरी तमंचे के बल पर की गयी ।

भगवान दास बाबा के आश्रम पर से एक सौर ऊर्जा प्लेट और बैटरी; कुछ रुपए चुराने के साथ बाबा जी को बांध के डाल दिया । अघोरी बाबा के आश्रम का ताला तोड़कर वहाँ से बर्तन भी ले गए । लगभग 200 मीटर दूर एक पंखा सुबह पड़ा मिला ।

इस मामले के जांच पड़ताल के लिए बाबा जी और ग्रामवासी थाना मझिला पहुंचे वहां सूचना दी । ग्रामीणों और बाबा जी के बताने के मुताबिक हल्का इंचार्ज सनी, दारोगा भूपेंद्र और पुलिस जवान आज भगवान दास बाबा के आश्रम पर आ पहुंचे । बाबा जी से कहा कि छानबीन करके चोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।