दिल्ली- साहित्य संगम संस्थान के राजस्थान इकाई का तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया। नवीन कुमार भट्ट नीर को कार्यकारी अध्यक्ष राम प्रकाश अवस्थी रुह द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आ.छगन लाल गर्ग विज्ञ,देव अतिथि आ.रामावतार निश्छल जी,सारस्वत अतिथि आ. आचार्य भानु प्रताप वेदालंकार जी,कार्यक्रम अध्यक्ष आ.राजवीर सिंह मंत्र,विशिष्ट अतिथियों में डॉ प्रशांत करण, छाया सक्सेना प्रभु, डॉ राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, तरुण सक्षम जी, नवीन कुमार भट्ट नीर, राष्ट्रीय पदाधिकारियो में आ.मिथलेश सिंह मिलिंद जी, आ.नंदिता माजी शर्मा जी, कोषाध्यक्ष छाया सक्सेना प्रभु उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 07 बजे राजस्थान इकाई के अध्यक्ष डॉ भगवान सहाय मीना के द्वारा शंखनाद कर मां वीणावदिनी, गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई, इकाई सचिव वीणा वैष्णव रागिनी के द्वारा सरस्वती वंदना नमन करूं मां शारदे , उपाध्यक्ष रितेश कुमार पथिक के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह कटारिया के माध्यम से सारगर्भित ढंग से किया गया अलंकरण अधिकारी नेहा त्रिपाठी,के अलावा राजस्थान इकाई के पदाधिकारियों सहभागिता अतुलनीय वंदनीय है, ज्ञातव्य हो कि इसी कार्यक्रम में संगम योगशाला की “भावों की महक” पत्रिका विमोचन तृप्ति त्रिवेदी मध्यप्रदेश इकाई कार्यकारी अध्यक्ष,दोहा शाला की “दोहा संगम” पत्रिका का विमोचन राम प्रकाश अवस्थी ‘रूह’ द्वारा की गई इस कार्यक्रम में मंजूषा किंजवडेकर,भारत कुमार मीना, लवकुश कुमार तिवारी,रंजना बिनानी काव्या, डॉ रतन लाल शर्मा रतन,रजनी हरीश, डॉ भावना दीक्षित, डॉ कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी,स्वाति मांधना,उत्तम जैन,सुनीता गुप्ता, डॉ इंदु शर्मा शचि,स्वाति जैसलमेरिया, नरेश चावला,रीतु गुलाटी के अलावा सभी प्रांतीय पदाधिकारी एवं साहित्यकार मौजूद रहे।
राजस्थान इकाई के अध्यक्ष डॉ भगवान सहाय मीना के द्वारा आभार व्यक्त किया गया साथ ही नेहा त्रिपाठी के द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।