कोविड-19 टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण आज से शुरू हो गया है। इस चरण में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 की टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और को-विन प्लेटफॉर्म तथा आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराये जा सकते हैं।
अब तक को-विन पर 2 करोड 66 लाख से अधिक पंजीकरण करा चुके हैं। केंद्र सरकार के टीकाकरण केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मचारी, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और पैंतालीस वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण पहले की तरह ही जारी रहेगा।