रेल हादसे में बरेली के छात्र की हरदोई में मौत 

ट्रेन पर सवार होकर पढ़ाई करने जा रहे  छात्र  की रेल हादसे में दर्दनाक मौत हो गई । रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया पास में मिले पते के आधार पर जानकारी परिजनों को दे दी । मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बरेली के थाना बहेड़ी के कानून ग्वाल गांव निवासी मोहित 22 पुत्र जगदंबा प्रसाद लखनऊ में रहकर BTC की पढ़ाई कर रहा था । शनिवार के दिन वह अपने घर आया हुआ था जहां से रविवार की छुट्टी मनाकर सोमवार के दिन बरेली से लखनऊ जाने के लिए बाघ एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर जा रहा था । रास्ते में हरदोई स्थित प्लेटफार्म नंबर 3 पर अचानक ट्रेन से गिरकर दर्दनाक उसकी मौत हो गई । मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । पास में मिले पते के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी । मौके पर पहुंचे परिजनों के समक्ष पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया ।