राम को बेचने के बाद अब विभूतियों को बेचने की हो रही तैयारी
हरदोई में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को झूठ का पुलिंदा बताया कहाकि जनता ने अब ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है।कहाकि सपाइयों के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आने वाले समय मे बनेगी।वह पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
डॉक्टर राजपाल कश्यप ने कहा कि जनता को धोखे में रखकर झूठ बोलकर सरकारें भाजपा ने बनाई है जनता से किये गए वायदे पूरे नही किये और जो काम अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान किये थे उन्ही का उद्घाटन करके काम चला रहा है।जिसके चलते हाल ही में हुए चार चुनाव भाजपाई हार गए जिससे परेशान है।
एमएलसी ने कहाकि भाजपाइयों ने राम को बेचकर अब महापुरुषों विभूतियों को बेचने का काम शुरू किया है।कहाकि राम को भाजपा ने धोखा दिया है और राम अब भाजपा को धोखा देंगे इसलिए भाजपा जिले प्रदेश के विभूतियों के नाम पर उनके चाहने वालों को जोड़ने का काम कर रहे है।एमएलसी ने कहाकि अब जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है।
अखिलेश यादव के द्वारा बंगला छोड़ने के बाद टाइल्स उखाड़ने के मामले पर बोले राजपाल कहाकि अखिलेश यादव की बढ़ती छवि से परेशान भाजपाइयों के द्वारा यह फर्जी का प्रोपोगंडा तैयार किया गया है।कहाकि हम लोग देने की संस्क्रति वाले है न कि लेने वाले।कहाकि पूरे प्रदेश में बिजली की दिक्कत है और हवा में 24 घंटे बिजली सप्लाई का दावा किया जा रहा है।