सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज पाली में आयोजित हुई संस्कृति ज्ञान परीक्षा

पाली (हरदोई)- शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज पाली संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के लगभग 613 छात्रों ने परीक्षा दी।
जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक प्रवीण मिश्र ने बताया कि कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने बाले छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल सिंह, परीक्षा प्रमुख शिवम तिवारी, आशुतोष, राहुल, अभिनव, भूमिपाल, प्रवीण, अनूप, सुजीत, अभय, शत्रुघ्न लाल, हरिनाम, अच्युत, प्रमोद, पुरुषोत्तम आदि शिक्षक मौजूद रहे।