हरदोई में कोहरे के कोहराम देखने को मिला है।भीषण कोहरे के चलते एक कार तालाब में गिर गयी जिससे उसमे सवार 5 लोगों की मौत हो गयी।यह भीषण हादसा पिहानी कोतवाली इलाके में हुआ है।मरने वालों में 3 पुरुष दो महिलाएं शामिल है।हादसा जहानीखेड़ा के पास जाजुपारा और सहदतनागर के बीच में हुआ है।सभी मरने वाले पिहानी के बताए जा रहे है।हादसे के बाद कोहराम मचा है।फिलहाल मरने वालों की पहचान नही हो सकी है लेकिन अफरातफरी का माहौल ब्याप्त है।हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला मौके पर पहुंचे और सभी शव को पिहानी अस्पताल भेजा जा रहा है।यह लोग कहां से आ रहे थे अभी इसकी जानकारी नही हो सकी है।
Related Articles
पुलिसकर्मी की अनियंत्रित कार की टक्कर से कई लोग गंभीर घायल
October 20, 2018
0
भारी बारिश से मचा हाहाकार तालाब हुए गांव
August 6, 2018
0
खाई में बाइक के साथ गिरा टल्ली युवक, गंभीर
February 10, 2018
0