आज फिर से पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी । पाकिस्तान की आतंकी हरकत से तीन नागरिक घायल हो गये हैं । जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेनाओं ने उड़ी के हाजीपीर सेक्टर के चुरांडा सिलीकोट इलाके में अचानक गोलीबारी शुरू कर दी । इस कायराना हमले का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है । दक्षिण कश्मीर के शोपियां इलाके में तलाशी अभियान के दौरान भी आज गोलियां चलने की आवाज सुनी गई । हालांकि अभी तक गोलीबारी की कोई पुष्ट खबर नहीं है ।
Related Articles
दीवार गिरने से बच्ची की मौत, माँ गम्भीर रूप से घायल
July 17, 2018
0
दो पक्षों में मारपीट में आधा दर्जन घायल
May 4, 2018
0
लखनऊ में यूपी 100 की 08 /12/017 की गतिविधियाँ
December 9, 2017
0