राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा उत्प्रेरित एवं समर्थित संस्था जी.वी.एस.लखनऊ ने वैज्ञानिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज तेरवा गौसगंज हरदोई में “जन-जन में वैज्ञानिक सोच भरने के लिए” तीन दिवसीय (16-18 दिसम्बर) विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया । जिसमें छात्र छात्राओं ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, मॉडल प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन प्रत्येक विधा में स्थान प्राप्त किए बच्चों को मोमेण्टो व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । साथ ही संस्था द्वारा प्रबन्धक अचिन सिंह पटेल, प्रधानाचार्या कु़.इन्द्रा, प्रदीप नारायण मिश्र, कु.नम्रता वर्मा, मंजेश कुमार को प्रशस्ति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता कालेज के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी ने व संचालन मनीष कुमार पाठक ने किया। निर्णायक की भूमिका डा. राम नरेश, विवेक सिंह, ऊषा, पिंकी गुप्ता, नम्रता वर्मा, रागिनी सिंह, लक्ष्मी शंकर द्विवेदी, आकाश कुमार योगेन्द्र सिंह आदि ने निभायी ।
इस कार्यक्रम में अहम भूमिका विज्ञान संचारक व प्रवक्ता श्री प्रदीप नारायण मिश्र, जी.वी.एस. की ओर से आर.पी.सिंह व अक्षय वर्मा की रही । इस अवसर पर समस्त कालेज परिवार उपस्थित रहा ।