‘आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की पाठशाला’ की ओर से सर्वसामान्य के लिए सूचना


•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
आप ‘दैनिक जागरण’, ‘नई दुनिया’ तथा ‘नव दुनिया’ में ‘हिंदी हैं हम’ के अन्तर्गत प्रकाशित होनेवाले साप्ताहिक (शनिवासरीय) स्तम्भ ‘भाषा की पाठशाला’ के लिए उन शब्दों को हमारे भेज सकते हैं, जिनके प्रयोग को लेकर जनसामान्य ‘भ्रम और संशय’ की स्थिति में पड़ जाता है, जिनमें आप भी सम्मिलित हैं।

‘दैनिक जागरण-प्रतिष्ठान’ और ‘आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय’ का संयुक्त उद्देश्य है और संकल्प भी कि उक्त स्तम्भ के माध्यम से हम जनसामान्य को शुद्ध हिन्दी का प्रयोग ‘सरलतम ढंग’ से सिखा सकें।

हमें ‘prithwinathpandey@gmail.com’— इस वैद्युत् पते पर पाठकवर्ग की संतोषप्रद अभिक्रिया प्राप्त होती रहती है। आप भी अपनी प्रतिक्रिया से हमें अवगत करायें और उक्त स्तम्भ को सर्वग्राही बनाने के लिए अपना सुझाव भी भेजें। आप ९९१९०२३८७० (9919023870) पर हमारे ह्वाट्सऐप से जुड़कर अपने सम्बन्धित भाषिक प्रश्न सम्प्रेषित सकते हैं, जिनका उक्त समाचारपत्रों के उपर्युक्त स्तम्भ के माध्यम से उत्तर दिया जायेगा।