रामू बाजपेयी
पाली (हरदोई)- नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में 14 व 15 अक्टूबर को एक विशाल गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। जिसमे तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक शिवम तिवारी नव बताया कि इसमें विज्ञान कक्ष का लोकार्पण सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया जाएगा इसके अलावा विज्ञान व गणित प्रदर्शनी,वैदिक गणित प्रश्नमंच आदि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहेंगे।