हरदोई।- विवार की दोपहर तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई।मृतक शराब का आदी था।रोज तालाब में नहाने जाता था।पुलिस को घटना की सूचना नहीं।
थाना टड़ियावां के गाँव हरिहरपुर निवासी विजयपाल 30 पुत्र सुवेदार की गाँव के बाहर डुबका तालाब में नहाते समय अज्ञात कारणों से मौत हो गई।परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।ग्राम प्रधान पति नेमसिंह यादव के अनुसार मृतक शराब का लती था।वह रोज उसी तालाब में नहाने जाता था।रविवार को नहाते समय अपुष्ट कारणों से वह तालाब में डूब गया।सूचना मिलते ही ग्रामीणों एवं परिजनों ने उसे बाहर निकाला।किन्तु तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।वहीं थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।थाने पर उक्त घटना से सम्बंधित कोई सूचना नहीं है।