लश्‍कर-ए-तैयबा के तीन गैर स्‍थानीय आतंकवादी मारे गए

सेना ने पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उत्‍तरी कश्‍मीर में हंदवाडा के मगाम के खार मौहल्‍ला में संयुक्‍त तलाशी अभियान चलाया। जम्‍मू कश्‍मीर में कुपवाडा जिले के सीमावर्ती इलाके में आज दो अलग-अलग घटनों में एक सैन्‍य कर्मी शहीद हो गया और लश्‍कर-ए-तैयबा के तीन गैर स्‍थानीय आतंकवादी मारे गए। कुपवाडा जिले में एक अन्‍य घटना में गोलीबारी के दौरान एक सैन्‍य कर्मी शहीद हो गया। दो अन्‍य सैन्‍य कर्मी घायल भी हुए हैं।