संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने होगा जानकारी संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने दी है । उन्होंने यह भी कहा कि भाजपार संसदीय प्रक्रियाओं का पालन करना जानती है और इसके लिए प्रतिबद्ध है। हम शीतकालीन सत्र हर हाल में सम्पन्न कराएंगे । ये सत्र सामान्य होगा । अनावश्यक रूप से कांग्रेस इसे तूल दे रही है । कुछ दिनों में ही संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक होगी । बैठक में तारीख निश्चित कर दी जाएगी । शीतकालीन सत्र बुलाने में कथित देरी को लेकर कांग्रेस की नीयत पर प्रहार करते हुए एक ट्वीट के माध्यम से अनंत कुमार ने खिंचाई की । श्री कुमार ने कहा कि विपक्षी पार्टी कुछ चीजों को जानबूझकर भूल जाने की बीमारी का शिकार है । क्योंकि यू पी ए भूल रहा है कि अपने शासन में 2008 और 2013 में दिसंबर के महीने में शीतकालीन सत्र आयोजित कराए थे । याद रहे कि कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसी मामूली बहाने से सत्र को छोटा करने का भी आरोप लगाया था।
Related Articles
आज छठे दिन भी संसद के दोनों सदन स्थगित रहे
March 12, 2018
0
युवा लेखक राम वशिष्ठ द्वारा लखीमपुर और धौरहरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का विश्लेषण
May 6, 2019
0
Know what happens this week in Parliament
April 2, 2022
0