केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सी बी आई ने 26 अरब 54 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में गुजरात की निजी कम्पनी – डायमंड पावर इफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मालिक सहित तीन लोगों को उदयपुर से गिरफ्तार किया है। सी बी आई ने बताया कि वड़ोदरा की कम्पनी द्वारा कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से जालसाजी करके बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि केबल निर्माण का काम करने वाली यह कम्पनी 2008 से 11 बैंकों के समूह से गलत तरीके से ऋण सुविधाएं ले रही थी।