इटौली तिराहे पर तीन दुकानों के टूटे ताले -पुलिस पिकेट न होने के कारण हुईं चोरियां

           हरदोई- थाना टडियावां क्षेत्र के इटौली तिराहा पर बीती रात तीन लोहे की दुकानों के चोरों ने तोड़े ताले पड़ोसियों के दुकानों की आवाज सुनकर चोर भाग गए । जबकि यहां पर पुलिस का पहरा रहता है फिर भी चोर ताला तोड़ने में कामयाब रहे । गनीमत रही कि चोर कुछ सामान नहीं ले जा पाए।

              थाना टड़ियावां क्षेत्र के इटौली तिराहे पर श्याम कश्यप की जनसेवा केंद्र की दुकान है इनकी दूकान का ताला टूटा हुआ था । ये इटौली गांव के रहने वाले हैं । अनिल नाई की दुकान इसी तिराहे पर है इनका भी ताला टूटा है गौराडाडा के रहने वाले हैं । वहीं रमेश गुप्ता मिष्ठान की दुकान इसी तिराहे पर है इनका भी ताला टूटा है । गांव परसानी के वासी हैं इन सभी लोगों ने बताया कि हमारे दुकानों के ताले टूट गए लेकिन चोर कुछ ले जा नहीं पाए क्योंकि पड़ोस की चक्की की दुकान पर लोग लेटे थे उन लोगों की शोरगुल सुनकर चोर भागने में सफल है जबकि यहां पर कई सालों से यहां पर पुलिस टिकट लगता था लेकिन आप नहीं लगाया जाता है । जबकि यहां पर कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं । पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग कर पुलिस पिकेट बनाए जाने की मांग की।