वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य चोरी की 3 बाइक्स, 3 तमंचे के साथ गिरफ्तार

हरदोई- मझिला पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से पुलिस ने तीन तमंचे कारतूस भी बरामद किये है।      

मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विषेन ने बताया की जनपद में घट रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने चोरी की मोटरसाइकिल कार बरामद करने के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन व एएसपी के साथ सीओ शाहाबाद के निकट पर्यवेक्षण में मंझिला पुलिस की टीम को भी लगाया गया था।एएसपी ने बताया कि मंझिला एसओ अशोक कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि बद्दापुर नहर पुल के पास कुछ लोग खड़े है जिनके पास एक चोरी की बाइक है।      

एएसपी के मुताबिक पुलिस ने घेराबन्दी कर तीन लोगों को वहां से गिरफ्तार किया जिनके पास से एक चोरी की बाइक 3 तमंचे भी बरामद हुए। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम विश्राम निवासी वेन्धुआ मंझिला, बबलू कश्यप निवासी लेखपाल कालोनी कोतवाली शहर व अशोक कुमार निवासी मोहनपुवा थाना हरियाँवा बताये।इनकी निशा देहि पर चोरी की 3 अन्य बाइक भी बरामद की गई। यह बाइक शाहाबाद शहर कोतवाली, बेनीगंज व मंझिला से चोरी गयी थी। पकड़े गए सभी शातिर है और सभी का आपराधिक इतिहास भी है।सभी को जेल भेजा गया है।