हरदोई- शहर में स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान ओटी में प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि जिम्मेदार पुलिस अफसर का कहना है तहरीर मिल चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों में चर्चा है एक रसूखदार व्यक्ति से यह मामला जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मल्लावां थाना के बखोरा निवासी रोहित का कहना है उनकी पत्नी रश्मि को किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। जब वह उसे प्रसव के लिए लेकर शहर में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में आए थे तो उससे पहले कोई बीमारी नही थी। वह पूरी तरह से ठीक थी । उनके यहां से ही पहले से इलाज चल रहा था। प्रसव के पहले जो भी जांच के बाद इलाज होना चाहिए वह पूरा इलाज भी इसी हॉस्टल से चला था। लेकिन जिस तरह से नर्सिंग होम के जिम्मेदारों के बयान प्रस्तुत किए जा रहे हैं रोहित के गले नहीं उतर रहे हैं ।
रोहित का कहना है जब उनकी पत्नी की मौत हो गई उसके बाद हस्ताक्षर कराए गए। इसके अलावा काफी कुछ उन पर सुलह समझौता करने का दबाव भी बनाया गया है । अभी उसी तरह से दबाव बनाया जा रहा है इस बात से लेकर कहीं न कहीं इस पूरे घटनाक्रम में सस्पेंस बन रहा है। रोहित का यह भी कहना है जिस तरह से डॉक्टर हार्ट अटैक से मौत होने की बात कह रहे हैं । उनका कहना है अगर हार्ट संबंधी बीमारी थी तो इसके पहले जब इसी अस्पताल में इलाज चल रहा था तो फिर डॉक्टर ने क्यों नहीं बताया? वहीं कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट अवलोकन करने के बाद जैसा भी होगा उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।