आबकारी गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गये – जिलाधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दौरान मदिरा के उत्पादन, भण्डारण एवं वितरण के सम्बन्ध में आबकारी विभाग की नुमाइश चौराहा, मंगलीपुरवा फाटक एवं सरकुलर रोड पर स्थिति गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिये गये हैं ताकि बिना लाइसेंस के किसी को शराब की आपूर्ति न हो सके। श्री खरे ने बताया कि साथ ही गोदामों पर सुरक्षा हेतु पुलिस व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये गये है।