भाजपा व स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा भाजपा के कछौना कार्यालय से शुरू हुई और नगर भ्रमण कर चौराहे पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। भारत विभाजन विभीषिका दिवस के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन जनजागरण के उद्देश्य से किया गया।
यात्रा में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, जिला मंत्री अजय शुक्ला, पूर्व जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य ब्रह्म कुमार सिंह, मंडल महामंत्री शिवम मिश्रा, जिला मंत्री युवा मोर्चा मयंक सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि विकास गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा डॉ.शिवराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अवधेश रावत, जिला मंत्री महिला मोर्चा निर्मला देवी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित शुक्ला, अनुसुचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा आदिक लोग शामिल हुए।