रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया वृद्ध मौत

               लखनऊ बरेली रेलवे लाइन पर बघौंली थाना क्षेत्र में  पैदल दवा लेने जा रहा बुजुर्ग लाइन पार करने लगा । इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
              बघौली थाना के संतरी कला मजरा करीम नगर निवासी छोटेलाल सांस की बीमारी से लंबे समय से बीमार था। मंगलवार को छोटेलाल सांस की बीमारी से अधिक परेशान हो गए। जिससे वह दवा लेने के लिए घर से पैदल ही निकल पड़े। रास्ते में लखनऊ रेलवे लाइन पॉवर करते समय बघौली थाना मसीट स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। भाई रवि छोटेलाल के राम देवी है जिसकी शादी हो चुकी है।