रिपोर्ट :- अवनीश मिश्रा-
इसको कांग्रेस का उज्जवल भविष्य कहे या फिसलता हुआ। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए भाषण के दौरान अपनी ही एक बात पर बुरी तरह फंस गए।
दरअसल दिल्ली में कांग्रेस के ‘मेरा बूथ, मेरा गौरव’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे थे, इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी की पिछली सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की पिछली सरकार ने मसूद अजहर को जेल से रिहा कर दिया था तभी उनकी अक्सर फिसलती जुबान ने आतंकी मसूद अजहर को ‘मसूद अजहर जी’ कह दिया। हालांकि सोचने वाली बात ये है कि वो बीजेपी पर निशाना साध रहे थे या फिर बातों ही बातों में ही आतंकी को सम्मान दे दिया।
0