किन्नरों ने वाहन-चालकों को पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

लखनऊ

     सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत परिवहन विभाग ने एक अनोखे तरीके से लखनऊ के कई चौराहों पर जनता से संवाद किया।
      अभी तक ट्रैफिक के नियमों में जागरूकता के लिए पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, या समाज सेवी संस्थाएं ही कार्य करती आयी हैं, लेकिन अबकी परिवहन विभाग ने सराहनीय पहल कर किन्नरों के माध्यम से लोगों को ट्रफिक का पाठ पढ़ाया और साथ ही कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग को भी महत्व देने का भी आग्रह किया।

  लखनऊ के कई चौराहों पर लखनऊ वासियों से इस विशेष अभियान के तहत किन्नरों के ६ समूहों ने लाउडस्पीकर, और लघु नाटिका का मंचन कर लोगों को जागरूक किया। किन्नरों के साथ ही उनका ड्रेस कोड पीली साड़ी भी इस अभियान का मुख्य आकर्षण रही।
    ट्रैफिक नियमों में सीट बेल्ट, हेलमेट व मास्क के विषय में मुख्य रूप से वाहन चालकों को जागरूक किया गया।

अवनीश मिश्रा