पूजा किन्नर के विरुद्ध बेनीगंज में दर्ज हुई रिपोर्ट

          हरदोई- किन्नरों द्वारा एक शादीशुदा 25 वर्षीय युवक का जबरदस्ती लिंग कटवाने का मामला सामने आने के बाद एसपी के आदेश के बाद बेनीगंज कोतवाली में आरोपी किन्नर पूजा रानी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। किन्नर पूजा पर आरोप है कि युवक को किन्नर जबरदस्ती उठवाकर अपने डेरे में ले गए और वहां पर उसे कई दिन रखने और पिटाई करने के बाद उसका लिंग कटवा दिया। पीड़ित किसी तरह किन्नरों के चंगुल से भागा और एसपी के पास पहुंचा। 

            जनपद फर्रूखाबाद के राजेपुर थाना इलाके के एक गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक अपनी पत्नी, 3 साल के बेटे व माँ के साथ एसपी आलोक प्रियदर्शी के पास पहुंचा। यहां उसने खुद को किन्नर बनाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। युवक ने रोते हुए एसपी को बताया कि उसे धोखा देकर घर से ले जाया गया और फिर बंधक बनाकर मारपीट करने के बाद नशीली चाय पिलाने और बाद में लिंग काटने की घटना को अंजाम दिया गया। बताया कि किन्नर ने उसे बंधक बनाकर रखा और किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला तब एसपी के पास पहुंचा ।

          फर्रूखाबाद के राजेपुर थाना इलाके के निवासी इस युवक का कहना था कि वह 3 साल से अधिक समय से बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में रहकर पूजा रानी किन्नर के साथ रहकर ढोलक बजाने का काम करता है। बताया कि इस समय उसकी कुछ कहासुनी हो गयी तो वह अपने गांव जाकर रहने लगा। बताया कि जब वह घर चला गया तो पूजा रानी उसके घर गयी और उसे बहलाकर उसे अपने साथ ले आयी और अपने घर मे रखकर उसे बंधक बना लिया । उसके साथ असलहे के बल पर मारपीट कर उसको कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर उसके गुप्तांग को कटवा लिया था।

            आरोप है कि जब युवक को होश आया तो उसे जानकारी हुई। जब उसने विरोध किया तो असलहे लगाकर उसे रोके रखा गया। बताया कि पूजा रानी व उसके अन्य साथी बाहर बताते थे कि उसका पथरी का ऑपरेशन कराया गया है। वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग कर एसपी के पास पहुंचा। एसपी आलोक प्रियदर्शी के आदेश पर बेनीगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूजा ने बताया कि युवक ने स्वयं ऑपरेशन अपनी मर्जी से कराया था।  पुलिस के सूत्रों की मानें तो जलालाबाद निवासी एक डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया था।


2 जून 2006 को दोनों की हुई थी शादी-

             बेनीगंज नगर में वर्षो से रह रही पूजा किन्नर क्षेत्र में शादी – ब्याह, बच्चे पैदा होने पर बधाई गीत गाकर अपना  गुजारा कर रही पूजा 3 वर्ष पूर्व सण्डीला के शाहरुख को अपना पति बनाकर अशराफ टोला में रहने लगी थी । इसी बीच जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर निवासी रामू पुत्र नत्थू की मुलाकात हुई । रामू ढोलक बजाने का कार्य करता था । धीरे – धीरे रामू पूजा के करीब आता गया । दोनों ने 2 जून 2016 को 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शादी कर ली ।  पूजा ने अपने पहले पति शाहरुख को छोड़ दिया । रामू और पूजा पति पत्नी की तरह रहने लगे । इसी बीच दोनो में क्या हुआ कि रामू का 3 माह पूर्व नाजुक अंग कट गया और वह रामू से रानी बन गया । बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने पूजा किन्नर को बुलाकर पूछताछ की । इसी के साथ रामू को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर पूजा किन्नर के विरुद्ध 371/18, 322, 326, 329, 342, 367 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।