सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड की तरफ से गार्ड की नौकरी के लिए प्रशिक्षण कैंप होगा आयोजित

कछौना (हरदोई):

सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विस इण्डिया लिमिटेड की तरफ से कछौना के जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना पतसेनी में हाईस्कूल उत्तीर्ण को गार्ड की नौकरी के लिए प्रशिक्षण हेतु चयन कैंप दिनांक 20 जुलाई 2018 दिन शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। जिसमें अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष, लंबाई 168 से०मी० होनी चाहिए। शिविर में सहभागिता के लिए अभ्यर्थी को अपने योग्यता प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति साथ में लाना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी शिविर के बारे में अन्य जानकारी हेतु वरिष्ठ भर्ती अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार से उनके दूरभाष नंबर 9598806341 पर संपर्क कर सकते हैं।


रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता