बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) का छः दिवसीय शिविर सम्पन्न

भवानीमंडी- रा बा उ मा वि. भवानीमंडी में संचालित बुनियादी साक्षरता व संख्याज्ञान (FLN )शिविर सम्पन्न हुआ । जिसमें संभागियों ने NEP2020 व निपुण भारत मिशन NIPUN के बारे में 8 सन्दर्भ व्यक्तियो द्वारा संभागियों के साथ विस्तृत चर्चा की एव 123 अध्यापक अध्यापिकाओं L1 को प्रशिक्षण दिया गया।

संभागियों को प्रशिक्षण में प्राप्त विषयवस्तु के आधार पर SIQE व लर्निंग रिकवरी, CCE ,ABL, सीसीपी, विधाओ के माध्यम से विद्यालयों में NEP2020 नई शिक्षानीति के अनुसार खेल-खेल में सीखने व सीखने के आयामो व स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सीखने के आयाम, घटक व CCE दस्तावेजो के संधारण के बारे में बताया। विद्यालय परिवेश में आने वाली समस्याओं को दृढ़ इच्छाशक्ति व सकारात्मक सोच के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के गुर बताये।

उक्त अवसर पर ब्लॉक भवानीमंडी के beo कल्याणमल मेघवाल, RP पिरुलाल वर्मा, शिविर प्रभारी प्राचार्य पीरूलाल हरुकी , KRP राजेन्द्र आचार्य, महेंद्र मीणा, श्यामसुंदर तिवारी, राजकुमारी मेघवाल, सुनील ढाका, राधेश्याम सोनी, श्री लक्ष्मीनारायण नागर, व्यवस्थापक दिनेश शर्मा नरेंद्र उनियारा , श्री मति इरशाद कुरेशी, राजेश गुप्ता, रितेश चौधरी व 123 संभागी अध्यापक L1उपस्थित थे। उक्त जानकारी अध्यापक राजेश पुरोहित ने दी।