वित्त एवं लेखा सेवा के विशेष सचिव का स्थानान्तरण

अभी हाल में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने शीर्ष स्तर पर एक और प्रशासनिक परिवर्तन किया है । सरकार ने वित्त एवं लेखा सेवा के विशेष सचिव का स्थानान्तरण कर दिया है । वित्त एवं लेखा सेवा के अधिकारी, श्री अर्जुन सिंह, विशेष सचिव उप्र शासन को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करते हुए वित्त नियंत्रक, परिवार कल्याण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर तैनात कर दिया गया है।