दपर्ण बैठक में वित्तीय एवं सेवा संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाता है – सुदेश दीक्षित

हरदोई- प्रभारी दपर्ण सुदेश कुमार दीक्षित ने बताया है कि जिलाधिकारी द्वारा गठित वित्तीय जांच समिति दपर्ण की बैठक 10 अक्टूबर 2018 को अपरान्ह 02 बजे कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी है जिसमें अधिकारियों/कर्मचारियों से प्राप्त  वित्तीय एवं सेवा संबंधी  प्रार्थना पत्रों की जांच कर निस्तारित कराते हुए वित्तीय एवं सेवा संबंधी लाभ दिलाये जाते है।
श्री दीक्षित ने उप जिलाधिकारी सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय, उप जिलाधिकारी सण्डीला, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी शाहाबाद, लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पटल सहायकों से कहा है कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के आवश्यक सेवा अभिलेखों एवं कार्यालय टिप्पड़ी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय से दपर्ण बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।