एलडीए के 3344 फ्लैटों की बुकिंग के लिए प्रक्रिया आज से

लखनऊ- आज से एलडीए के 3344 फ्लैटों की बुकिंग के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी । विज्ञप्ति के अनुसार फ्लैटों का आबंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा । इच्छुक खरीददार 5 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं । फ्लैटों का आबंटन 20 फरवरी को किया जाएगा । ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन किया जा सकेगा । सीजी सिटी, अलीगंज, गोमतीनगर और गोमतीनगर विस्तार के लिए खरीददार आवेदन कर सकते हैं ।