हरदोई 07 फरवरी- डीएम पुलकित खरे ने बैठक में सीएमओ को रोगों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के अलावा टीकाकरण कार्यक्रमों में सजगता बरतने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में जानकारी देते हुए सीएमओ डा0 एसके रावत ने बताया कि आगामी 10 तारीख से 28 तक संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। जिसमें घर-घर जाकर रोगों से बचने की जानकारी व उपचार की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही 22 फरवरी से 3 मार्च तक जेई के टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद 10 मार्च से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत होगी।