हरदोई 07 फरवरी- बघौली रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। आधार कार्ड के पते पर परिजनो को जानकारी दी गई। सूचना पर परिजनो के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे से मृतक के परिजनो में दुख व्याप्त है।
सुरसा थाना क्षेत्र के सहुंतेरा गांव निवासी अनंतराम (18) पुत्र अकबर का परिजनो के अनुसार मानसिक संतुलन विगत दिनों से खराब था। इसके साथ ही बताया कि वह घर में रहकर खेतीबाड़ी के कार्य में हांथ बंटाता था। इसी कड़ी में गुरूवार की सुबह वह घर में कुछ बताए बगैर निकल गया। कुछ समय बाद उसका शव बघौली जीआरपी को ट्रैक पर पड़ा मिलने की जानकारी मिली। जिसपर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ। जिसके पते पर परिजनो को जानकारी दी गई। परिजनो के पहुंचने पर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। मृतक 3 भाइयों में बड़ा था व उसकी 2 बहने हैं। मां राजश्री का रो-रोकर बुरा हाल है। पशुओं की आवारागर्दी के खिलाफ गरजे किसान हरदोई 07 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन की ओर से जनहित की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया। जिसमें आवारा घूम रहे जानवरों से पैदा हुई समस्या समेत तमाम मांगो को शामिल किया गया है। गुरूवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को यूनियन ने सौंपा। जिसमें बताया कि जिले के ग्रामीण एवं नगरीय अंचलों में आवारा घूम रहे जानवरों की समस्या बरकरार बनी हुई है। आवारा घूम रहे जानवर किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। खोले गए पशु आश्रय स्थल भी पशुओं की आवारागर्दी को नहीं कम कर पा रहे हैं। कहा कि किसानों को रेल किराए में 80 प्रतिशत की छूट दी जाए। किसान मजदूरों को डीजल पेट्रोल में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। जनपद के किसानों मुफ्त बिजली प्रदान करने की मांग की गई। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरा बनवाए जाने की बात कही गई है। इस मौके पर तमाम किसान मौजूद रहे।