मंझनपुर, कौशांबी। मंगलवार की भोर में महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक मैं गौ तस्कर 20 से 25 गाय लादकर कहीं ले जा रहे थे लेकिन ट्रक के पहिये में आयी दिक्कत के चलते तस्करों के मंसूूबों पर पानी फिर गया । लेकिन मौका पाकर सारे आरोपित भाग गये ।
अजरौली गांव के गुड्डू मोदनवाल के घर के पास अचानक ट्रक का पहिया निकल जाने की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिससे गाड़ी रोड से नीचे पलट गई। जिससे कुछ गायों की जान चली गई। बची हुई गायों को थाना महेवाघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर गौशाला पहुंचाने का काम किया। ट्रक ड्राइवर, कंडक्टर और गोवंश की तस्करी करने वाला व्यापारी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने गोवंश को ट्रक से बाहर निकालने में मदद की। मृत जानवरों को बाहर दफनाने का काम किया।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट