कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद अंतर्गत कोखराज थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा सैनी कोतवाली क्षेत्र के दो युवकों को सलतनत कालीन 171 सिक्कों के साथ गिरफ्तार किया गया । सिक्के अलाउद्दीन खिलजी के समय के बताए जा रहे हैं ।
कौशांबी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिराथू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोखराज राकेश कुमार तिवारी द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एसओजी प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह के साथ मंगलवार की सुबह दो युवको को सल्तनत कालीन के 171 बेशकीमती सिक्को के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त अर्जुन कुमार सोनी 38 वर्ष पुत्र स्व0 संतूलाल सोनी वार्ड नंबर 9 नगर पंचायत अजुहा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी व मुकेश पुरी 30 वर्ष पुत्र रवीन्द्र नाथ पुरी भौतर नगर पंचायत अजुहा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी के पास से सल्तनत कालीन तांबे के 171 सिक्के वजन करीब 600 ग्राम बरामद हुये । जो करीब 700-800 वर्ष पुराने बताये जा रहे है। जिनकी वर्तमान में अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 8-9 लाख रुपये है।
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट 9621680231