थाना क्षेत्र के करकचमऊ गांव में सोते समय एक घर मे अचानक आग लग गयी । जिससे दो बेजुबान पशु, एक बाइक समेत गृह स्वामी बुरी तरह झुलस गया है । ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया हरपालपुर थाना क्षेत्र के करकच मऊ गांव निवासी आसाराम पुत्र रूपलाल बीती रात घर में सो रहे थे । तभी अचानक घर में पड़े छप्पर में आग लग गई जिससे एक मोटरसाइकिल, एक भैंस और एक पड़िया बुरी तरह झुलस गयी । इसके अलावा घर में रखा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया । आग बुझाने के चक्कर मे गृह स्वामी बुरी तरह झुलस गया । आग से करीब एक लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है ।
Related Articles
एचटी लाइन के फ्यूज से लगी आग से गन्ना जलकर खाक
December 12, 2018
0
पटाखे से लगी आग से वर्कशॉप में लगी आग, ट्रांसफार्मर धू-धू कर जले
October 20, 2017
0
किसान के भूसा स्टोर में लगी आग, भूसा छप्पर चोकर की बोरी स्वाहा
May 10, 2023
0