हरदोई में एचटी लाइन के तार की चिंगारी से किसान की गन्ने की फसल जलकर खाक हो गयी। जब तक आग बुझाई जाती गन्ना जल चुका था।
मामला हरदोई के बेहटा गोकुल थाना इलाके का है। यहां किसान के खेत के ऊपर से एचटी लाइन निकली है। अचानक एक तार में शॉर्ट सर्किट हुआ और फ्यूज उड़ गया। फ्यूज की निकली चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गयी। आग लगने से गन्ना जलने लगा और जब तक लोग आग पर किसी तरह से काबू पाते आग ने गन्ने की फसल को जलाकर खाक कर दिया।