कौशाम्बी : प्रयागराज मंडल के जिला कौशाम्बी की सराय अकिल थाना क्षेत्र के चित्तापुर गांव में बुधवार की शाम तालाब के पास पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही दो किशोरियों की मौत हो गयी । किशोरियों की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते तालाब के किनारे पहुंच गए ।
चित्तापुर गांव में तालाब के पास दोनों किशोरी खेलने गयी थी । इसी दौरान दोनों फिसलकर तालाब में गिर गयी । पानी गहरा होने के चलते तैरना नहीं आने की वजह से किशोरियां सपना और रिया तालाब में डूब गई । जब तक घर के परिजन वहां पहुंचते उनकी सांस थम चुकी थी । तालाब के समीप बालू का भण्डारण होने से किशोरियों को काल के मुंह में जाना बताया जा रहा है । मृतक किशोरियाँ सपना 6 वर्ष पुत्री शंभू और रिया 6 वर्ष पुत्री मल्लू है । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सराय अकिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना से गाँव में प्रत्येक व्यक्तियों की आँखों से आँसू टपक रहा था ।
—ब्यूरो चीफ IV24 कौशाम्बी मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट