● सुविधा शुल्क लेकर भी नहीं कराता कोई काम ।
सिराथू, कौशाम्बी : जनपद में इन दिनों बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार से लेकर जिला अधिकारी तक गंभीर होकर कार्य कर रहे हैं। वहीं जिला उद्योग कार्यालय में बैठा एक बाबू देवराज मिश्रा गरीब बेरोजगार लोगों को ऋण मुहैया कराने के नाम पर उनकी जेबें काट रहा है।
बाबू पर आरोप है कि कई लोगों का उसने उद्योग कार्यालय में पंजीकरण कराकर बैंक से ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर बीस हजार रुपए की अवैध कमीशनखोरी कर चुका है। जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कई आवेदन कर्ताओं ने रिकॉर्ड कर रखी है। उन्हीं भुक्तभोगियों का कहना है कि उद्योग कार्यालय में बैठा बाबू बिना सुविधा शुल्क लिए कोई कार्य नहीं करता है। बेरोजगार लोगों को गुमराह करके उन्हें ऋण दिलाने के नाम पर बेवकूफ बनाने का काम करता है। भुक्तभोगीयों का कहना है कि लगभग दो वर्षों से बाबू उनसे लोन कराने के नाम पर कार्यालय के चक्कर कटवा रहा है। जबकि उन लोगों ने बाबू को सुविधा शुल्क के तौर पर दस-दस हजार रुपये दे चुके हैं।
इस विषय पर वह जब भी बाबू से ऋण स्वीकृत कराने की मांग करते हैं तो उपरोक्त कार्यालय में बैठा बाबू उन्हें हीला हवाली बताकर टाल देता है इस मामले की शिकायत भुक्तभोगियों ने कई बार जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों से किया। लेकिन बाबू की ऊंची पहुंच और अधिकारियों से सांठगांठ होने के कारण आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अब भुक्तभोगियों ने जिलाधिकारी कौशाम्बी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर घूसखोर बाबू पर सख्त कार्यवाही कराने की मांग किया है ।
मसुरिया दीन मौर्य