योगी सरकार का एंटी भूमाफिया प्रोग्राम रसूखदारो की चौखट पर तोड़ रहा है दम

पुनवार पेट्रोल पंप के सामने जीएस की बेशकीमती जमीन पर रसूखदारो का कब्जा

कौशांबी– जनपद थाना पश्चिम सरीरा तहसील मंझनपुर में योगी सरकार की एंटी भू माफिया जोरों पर कार्यक्रम का कौशांबी जनपद में नहीं रहा कोई लाभ। यह कार्यक्रम रसूखदारो की चौखट पर दम तोड़ता हुआ नजर आ रहा है।

बता दें कि मंझनपुर तहसील स्थित पुनवार पेट्रोल पंप के सामने बेशकीमती जीएस की जमीन पर रसूखदारो ने कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत क्षेत्र पंचायत सदस्य हिरेंद्र सिंह द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से उप जिलाधिकारी मंझनपुर को बताया गया कि रसूखदारो द्वारा पूरब शरीरा ग्राम सीमा स्थित पुनवार सीमा के पास जीएस की जमीन है। जिस पर रसूखदारों ने कब्जा कर लिया है। शिकायती प्रार्थना पत्र पाते ही एसडीएम मंझनपुर द्वारा राजस्व टीम गठित की गई थी। राजस्व टीम द्वारा उस जमीन की पैमाइश की गई तो पता चला कि लगभग 5 बिस्वा जीएस जमीन पर रसूखदारो का कब्जा है। हल्का लेखपाल द्वारा बताया गया कि पैमाइश द्वारा पता चला है कि लगभग 5 बिस्वा जीएस के जमीन पर कब्जा किया गया है। जिसकी रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को प्रेषित दी गई है।

उप जिलाधिकारी मंझनपुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लेकिन अभी तक लेखपाल व नायब की रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर जीएस के जमीन पर किसी तरह का कब्जा हुआ है या होगा तो ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ,और जीएस की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।