बीडीओ, ग्राम प्रधान के साथ अन्य सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी :- जिलाधिकारी

हरदोई- जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत बड़ौआ, ब्लाक सुरसा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जैसे अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम में घोर लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही, प्रेरक की सेवा समाप्त करने की कार्यवाही के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित, अधोमानक एवं एक गढ्ढा युक्त शौचालय निर्माण के गबन व दुरुपयोग की गयी धनराशि सम्बन्धितों से वसूली के निर्देश के साथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा पर्यवेक्षणीय दायित्यों के निर्वहन न किये जाने के कारण उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी है।

उन्होने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं विकास, निर्माण कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने वाले बीडीओ, ग्राम प्रधान के साथ अन्य सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।