कछौना, हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार को घोषित हुआ था। विद्यार्थियों ने कठोर परिश्रम कर परिणाम देख मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल गए। विगत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा न होने पर भी सभी परीक्षार्थियों को पास कर दिया गया था। परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण छात्रों की खुशी का ठिकाना न रहा। बच्चों के सपनों को उड़ान मिली।
इसी क्रम में कस्बे के प्रसिद्ध जनता इंटर कॉलेज में हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में छात्रा काजल देवी ने 90.66% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र अर्जुन सक्सेना ने 82.83% अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र कुवेन्द्र प्रताप ने 70.83% अंक प्राप्त विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट के परीक्षा फल में छात्र कुंवर जी गुप्ता ने 74.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र विकास ने 74.6% अंक प्राप्त विद्यालयों में एक ही स्थान रहे। छात्रा दिव्यांशी सिंह ने 74.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम में होनहारों विद्यार्थियों ने आगे की पढ़ाई में कठोर मेहनत व कठिन परिश्रम कर अपने भविष्य के सपनों को साझा किया। जिनमें डॉक्टर इंजीनियर मास्टर बनकर देश की सेवा करने की बात कही।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता