शौचालय निर्माण की राष्ट्रीय स्तर पर तुलनात्मक प्रगति में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर

निदेशक, पंचायतीराज विभाग श्री आकाश दीप ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में शौचालय निर्माण की राष्ट्रीय स्तर पर तुलनात्मक प्रगति में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है । 11 जून 2018 तक प्रदेश में 33,52,416 शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है । गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में 11 जून 2017 तक 2,50,976 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया गया था। इस लिहाज से शौचालय निर्माण में 13 गुना वृद्धि दर्ज की गई है ।

श्री आकाश दीप ने कहा कि प्रदेश के कुल 98,379 गांवों में से 28,514 गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओ.डी.एफ.) घोषित किया जा चुका है । वित्तीय वर्ष 2018-19 में 11 जून 2018 तक 7,772 ग्रामों को ओ.डी.एफ. घोषित किया जा चुका है, जो सात गुना अधिक है । अभी तक प्रदेश के कुल 8 जनपदों शामली, बिजनौर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बागपत व मुजफ्फर नगर, 58 विकास खंड व 12,737 ग्राम पंचायत खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं ।