पंडित रामदयाल त्रिवेदी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।यहां आवारा जानवरों ने सरकारी अभिलेखों को अपना निवाला बनाया है।अभिलेख चबाते जानवरों का जैसे ही विडीओ सामने आया तो हड़कंप मच गया।
पंडित रामदयाल त्रिवेदी जिला चिकित्सालय में आवारा जवारों का आतंक है।यहां स्वास्थ्य कर्मी कितने संवेदनशील है इसकी बानगी तब देखने को मिली जब कुछ सरकारी अभिलेखों को जानवरों ने चबाना शुरू कर दिया।दरअसल यह अभिलेख एक पटल से दूसरे पटल को जाने थे जिनको बाहर रखकर कर्मचारी गायब हो गया।यह अभिलेख किस विभाग के थे अभी पता नही चला लेकिन अभिलेख जिला अस्पताल से ही सम्बन्धित थे।
इसी बीच पहुँचे आवार जानवरों ने अभिलेखों को चबाना शुरू कर दिया।कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जानवरों के द्वारा चबाए जा रहे अभिलेखों का विडीयो जैसे ही वायरल हुआ हड़कंप मच गया।हालांकि मामले को दबाए जाने के बहुत प्रयास किये जा रहे है।इस मामले में सीएमएस आर के सिंह पहले तो झगड़े पर उतारू हो गया बाद में बचाव करते हुए कहाकि पटल सहायक सही तरीके से काम कर रहे है और अभिलेख गायब होने की सूचना नही है पता करायेंगे।