खेतों को जानवरों से बचाने के लिए चारागाह व पशु आश्रय की स्थापना की गयी : डीएम 

              ब्लाक टड़ियावां के ग्राम बहर में संचालित चारागाह एवं पशु आश्रय का निरीक्षण आज जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने ग्राम वासियों से जानवरों के चारा आदि के संबंध में जानकारी ली इस पर प्रधान पति ने बताया कि उनके द्वारा जानवरों भूरा एवं पुवाल की व्यवस्था की गयी थी जो अब समाप्त हो गयी है और ग्राम स्तर पर उन्हें किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल रहा हैं ।
             जिलाधिकारी ने डीएफओ, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश कि इस क्षे़त्र में जानवरों के लिए किस तरह की घास आदि की खेती जा सकती है तथा डीसी एनआरएलएम से कहा कि 8-10 लोगो का समूह का गठन करें जो जानवरों के गोबर को इक्ट्ठा कर उससे बनने वाली खाद से अपना खर्च निकालने के साथ जानवरों के चारे आदि की व्यवस्था की जाये । उन्होने ग्राम वासियों से कहा कि आप लोगों के खेतों को आवारा जानवरों से नुकसान न हो इसलिए इस चारागाह एवं पशु आश्रय की स्थापना की गयी गयी और इसमें सभी का सहयोग आपेक्षित है । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहें ।