Article 370 खत्म होने की खुशी में पाली नगर के भाजपाइयों ने मनाई खुशी, लड्डू खिलाकर करवाया एक दूसरे का मुँह मीठा

  • ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके भाजपाई

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- सोमवार को भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर व लद्दाख को केन्द्र शासित राज्य का दर्जा देने व अनुच्छेद 35A व धारा 370 पर लिए गए ऐतिहासिक फैसले से खुश होकर मण्डल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर अतिशबाजी छुड़ा कर इस फैसले का स्वागत किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। इसके साथ ही भाजपाइयों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा नेता आलोक शुक्ल ने कहा कि पधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में आज भारत देश को अखण्ड भारत का दर्जा प्राप्त हुआ है।उन्होंने आगे कहा कि विश्व के सबसे सुंदर स्थान को अब पर्यटन स्थल बनाने में सगयोग मिलेगा। और पूरे देश का विकास होगा।

पूर्व नगर अध्यक्ष शिवम तिवारी ने कहा कि आज देशवासियों के लिए बहुत खुशी का दिन है क्योंकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अभिशाप रूपी धारा 370 को खत्म कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत सरकार को बहुत बहुत बधाई देता हूँ जिन्होंने हमें गर्व के साथ पुनः जीवित रहने का मौका दिया।

इस अवसर पर कुलदीप मिश्रा, सन्दीप त्रिवेदी,सुमित बाजपेयी, नीरज कश्यप, शुभम बाजपेयी, शुभम शुक्ल, पवन अवस्थी, अश्वनी मिश्रा, रजनीश गुप्ता, आकाश गुप्ता, गिरीश दीक्षित, योगेश बाजपेयी आदि के साथ साथ दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।