शहर के गांधी मैदान में 27 दिसम्बर से शुरू होने वाले चार दिवसीय हरदोई मेला में होने वाले फाइनल कार्यक्रम हेतु ऑडिशन के क्रम में होटल महेंद्र प्लाजा में डांसिंग प्रतियोगिता का ऑडिशन हुआ जिसमें सोलो डांस में प्राइमरी वर्ग में 20 ,जूनियर में 30 और सीनियर वर्ग में 22 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग कर फाइनल के लिए ऑडिशन दिया।
ग्रुप डांस में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से निर्णायकों को चयन करना कठिन हो गया। प्राइमरी वर्ग में छोटे छोटे बच्चों की प्रतिभा देख निर्णायक व उपस्थित दर्शक आल्हादित हुए। ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका कुलदीप द्विवेदी ,अखिलेश गुप्ता व आलोकिता श्रीवास्तव ने निभाई। कार्यक्रम संयोजक मो0सफी, अवनीश गुप्ता व महेंद्र प्लाजा एमडी आशीष गुप्ता ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में आयोजक रवि किशोर गुप्ता,अजीत शुक्ल,श्याम जी गुप्ता,पंकज अवस्थी,अभिषेक गुप्ता,सतेंद्र गुप्ता,दीपक कपूर,धर्मेंद्र गुप्ता, नवल किशोर,सचिन मिश्र आदि उपस्थित रहे।