सौरभ सिंह (पिहानी)-
——————————————————-
हरदोई|पिहानी में संपर्क फ़ॉर अभियान के तहत विधायक ने गिनाईं योजनाएँ
पिहानी। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा और भाजपा नेता प्रीतेश दीक्षित ने पिहानी में संपर्क फ़ॉर अभियान के तहत लोगों से मुलाकात करते हुए सरकार की नीतियां गिनाई। इस दौरान उनके सामने अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी रखा गया।
मोहल्ला मिश्राना में राजवीर सविता के आवास पर पहुंचे विधायक ने कहा कि ऐसी पहली सरकार प्रदेश में बनी जो जनता के दरवाजे पर पहुंची। कहा कि चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले इसका प्रयास हर स्तर और हो रहा है। प्रीतेश दीक्षित,नवनीत बाजपई,आदर्श सिंह आदि ने भी योजनाओ का बखान किया। लोगों ने बेपटरी चल रही विद्युत व्यवस्था को लेकर रोष जताते हुए कहा कि गर्मी से हाल बेहाल है। जेई,कर्मचारी फोन तक नही उठाते,जानकारी देना दूर की बात। विधायक ने पिहानी में अन्य कई प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की जिसमे उनके सामने विकास से संबंधित कई मुद्दे रखे गए। इस मौके पर रामदास कटियार,रितेश सिंह,अरविंद मौर्या,शिवदुलारे शुक्ला,रामलखन सविता,दीपक कश्यप,प्रदीप राठौर,विपुल मिश्रा,अरविंद राठौर आदि मौजूद रहे।